फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dense fog stopped the pace of life, mercury dropped below zero

Una News: घनी धुंध ने रोकी जिंदगी की रफ्तार, पारा शून्य से नीचे लुढ़का

Sat, 11 Jan 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Dense fog stopped the pace of life, mercury dropped below zero
शुक्रवार को दिनभर रहा धुंध का प्रकोप, वाहनों की गति रही धीमी
विज्ञापन

लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल
आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना/मैहतपुर/दौलतपुर चौक (ऊना )। जिला में बीते वीरवार को मौसम बिल्कुल साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह की शुरुआत घनी धुंध और सर्द हवाओं के साथ हुई। धुंध ने जिंदगी की रफ्तार रोक दी। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ा। पूरा दिन धूप नहीं खिली।
जिले में धुंध का सिलसिला बीते कई दिन से जारी है। दोपहर तक धूप खिलने से मौसम सामान्य हो जाता था लेकिन शुक्रवार को धुंध की चादर दिनभर बिछी रही। लोगों के लिए दोपहर के समय भी घर से निकलना मुश्किल रहा। ठंड का प्रकोप बढ़ने से कारोबार पर भी इसका असर देखने को मिला। जिले के हर प्रमुख बाजार में दुकानें सूनी नजर आई। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए बाजारों का रुख नहीं किया। ऊना बाजार, मैहतपुर मुख्य बाजार, रेलवे सड़क मार्ग, भटोली सड़क मार्ग पर कारोबारी दिनभर खाली बैठे रहे। हालांकि, सर्द मौसम के बीच खाने की दुकानों पर खूब रौनक रही। दूसरी ओर किसानों की सब्जी मंडी में ठंड के बावजूद भीड़ देखी गई। सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा होने के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी गति से चली। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धुंध कुछ कम हुई। घने कोहरे का असर रेल यातायात पर दिखा। हालांकि गाड़ियों की आवाजाही सामान्य रही। बाद दोपहर करीब चार बजे फिर से कोहरे का असर देखने को मिला और ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया।
विज्ञापन

कृषि कार्य हुए प्रभावित
सर्दी के चलते कृषि कार्य भी प्रभावित रहे। खेतों में किसान और मजदूर कम नजर आए। हालांकि, सर्दी का मौसम गेहूं और आलू की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है लेकिन कोहरे के कारण हरी सब्जियों को नुकसान का डर बना हुआ है। इसी वजह से कई किसानों ने पॉलिथीन और जालीदार कपड़े से सब्जी के पौधों को ढका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध में सैर से बचें
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके वर्मा ने कहा कि सर्दी के मौसम में धुंध के बीच सैर करने से बचें। विशेषकर बच्चे और बुजुर्गों को सर्द मौसम में बाहर न निकलने दें। सुबह की सैर से भी फिलहाल परहेज करें। मौसम साफ होने पर सैर सहित अन्य व्यायाम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होंगे। कोट्स

Iमौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने कहा कि जनवरी में मौसम करवट लेता रहेगा। कभी धूप खिलेगी तो कभी धुंध का प्रकोप लोगों को परेशान कर सकता है। कहा कि वर्तमान में न्यूनतम पारा शून्य के नीचे चल रहा है। लोग भी मौसम की चुनौतियों को ध्यान में रखकर घरों से निकलें।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed