फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dense fog enveloped the morning, forcing drivers to drive with their lights on.

Una News: सुबह के समय छाया घना कोहरा, लाइटें जलाकर चले वाहन चालक

Fri, 02 Jan 2026 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Dense fog enveloped the morning, forcing drivers to drive with their lights on.
लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

हल्की बारिश के बाद भी कोहरे से नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा और वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।


दोपहर होते-होते धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली और कई लोग धूप सेंकने घरों से बाहर निकले। मौसम के बदलते मिजाज ने जिले भर में ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी सुबह और शाम को कोहरे की संभावना जताई है।
विज्ञापन




जिले में वीरवार को हुई हल्की बारिश के बावजूद लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिली। कोहरा वीरवार देर रात से छाने लगा था। सुबह के समय ऊना, अंब, हरोली और मैहतपुर क्षेत्रों में घना कोहरा रहा, जिससे आम जन और वाहन चालकों को परेशानी हुई। बारिश के बाद बढ़ी ठंड के कारण सुबह और शाम लोग घरों से कम निकल रहे हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को चल रहीं सर्द हवाएं
धूप निकलने के बावजूद दोपहर में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को धूप के बीच भी ठंडक का एहसास हो रहा है। इससे बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायतें बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के ऊना समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी सुबह और शाम को कोहरे की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed