फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   dengue

एक और युवक में डेंगू के लक्षण

Sun, 25 Sep 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 25 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
dengue
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic

जिला अस्पताल में एक 27 वर्षीय युवक में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। पीड़ित का अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक सरकाघाट निवासी रमन को जब बुखार की शिकायत हुई तो वह अपने भाई के साथ उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन


पीड़ित युवक रमन पंजाब के जालंधर में नौकरी करता है। रमन को जालंधर में बुखार की शिकायत हुई। स्थानीय स्तर पर उपचार लेने पर जब कोई फर्क नहीं पड़ा तो पीड़ित अपने भाई के पास रहने के लिए ऊना आ गया। ऊना पहुंचने पर रमन के स्वास्थ्य की जांच ऊना अस्पताल में करवाई गई, जहां चिकित्सकों ने पीड़ित का चेकअप किया और डेंगू के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, डेंगू के लक्षण पाए जाने पर पीड़ित के रक्त के नमूनों की जांच भी की जा रही है। रमन मूलत: सरकाघाट का रहने वाला है, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे ऊना अस्पताल में ही दाखिल करवाया गया है। गौरतलब है कि जिला ऊना में डेंगू के अब तक दस मामले आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर बाहरी राज्यों में ही मरीज डेंगू की चपेट में आए हैं।  अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन चल रहे दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि युवक में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं, जिसके चलते उसके रक्त के नमूने भी लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही युवक में डेंगू होने की पुष्टि की जा सकती है। फिलहाल, डेंगू का कोई मामला नहीं है। डेंगू के लक्षण पाए जाने वाले रोगियों को आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed