{"_id":"6817827499a575baeb0b4c3a","slug":"demonstration-of-villagers-against-crushers-una-news-c-93-1-ssml1047-153041-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्रशरों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्रशरों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव नंगल खुर्द में ग्रामीण जिला प्रशासन व खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्
बंद करने ही उठाई मांग
ग्रामीणों ने दी चेतावनी, प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन होगा तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव नंगल खुर्द में रविवार को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित वाल्मीकि और ग्राम पंचायत नंगल खुर्द के प्रधान प्रवीन कुमार ने किया। ग्रामीणों ने क्रशरों से हो रहे प्रदूषण और परेशानियों को लेकर प्रशासन की लापरवाही पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि क्रशरों से उड़ने वाली मिट्टी उनके घरों में जाकर स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा कर रही है। ग्रामीणों और बच्चों में दमा और अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। क्रशरों से उड़ने वाली धूल से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। मुख्य सड़क पर प्रतिदिन करीब 200 ट्रैक्टर और टिपर गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि क्रशरों को बंद किया जाए। धूल-मिट्टी और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर सुखदेव सिंह (पंच), अश्वनी कुमार (पंच), नव बैंस , रमेश चंद, जगीरी राम, चंदन कुमार, संदीप कुमार, गगन दीप, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, संजीव कुमार, रवि बैंस, जगत राम, सीमा देवी, संजना देवी, सत्या देवी, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, रेखा बैंस, कविता देवी, सिमरन बैंस, संजू, रजनी देवी और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।