फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demonstration in Una over alleged misbehavior with student in private university

Una News: निजी विश्वविद्यालय में छात्र से कथित दुर्व्यवहार पर ऊना में प्रदर्शन

Thu, 10 Oct 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 10 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Una over alleged misbehavior with student in private university
ऊना। कांगड़ा के एक निजी विश्वविद्यालय में हिंदू छात्र के साथ हुए दुर्व्यवहार और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित डासना में एक संत की संदिग्ध गुमशुदगी के मामले को लेकर जिले के हिंदू संगठन और संत समाज ने एमसी पार्क ऊना में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत परिषद के पदाधिकारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने ऐलान किया है कि यदि इन मामलों को लेकर प्रशासन या सरकार द्वारा ढिलमुल रवैया अपनाया जाता है, तो संत समाज सड़क पर उतर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

यदि सत्य देवानंद सरस्वती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे देवभूमि राज्य में ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि हिमाचल प्रदेश की सरकार हिंदू हितों को सुरक्षित करने में असमर्थ है तो खुद हिंदुओं को अपने हितों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन पत्र भेजे जा रहे हैं और यदि सरकार और प्रशासन द्वारा इन मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो हिंदू समाज खुद इन मामलों की जांच और इंसाफ करेगा। इस अवसर पर ज्ञान सिंह, मंजीत सिंह, रवि, बी सुमन, सुरेंद्र, रमेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed