फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand to revoke Dr. Priyanka's suspension; action sought against those who behaved rudely with the CMO.

Una News: डॉ. प्रियंका का निलंबन रद्द करने की मांग, सीएमओ से अभद्रता करने वालों पर हो कार्रवाई

Tue, 13 Oct 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand to revoke Dr. Priyanka's suspension; action sought against those who behaved rudely with the CMO.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन (एचएमओए) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका का निलंबन रद्द करने की मांग उठाई है। एचएमओए ऊना के अध्यक्ष डॉ. महेश्वर राय ने कहा कि बिना जांच पूरी किए और मौत के कारणों का पता लगाए बिना चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराना गलत है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. महेश्वर राय ने कहा कि महिला चिकित्सक ने जच्चा-बच्चा को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया था। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले चिकित्सक को दोषी ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग पेट्रोल लेकर पहुंचे थे और मौके पर डॉ. प्रियंका व उनके परिवार को आग लगाने की धमकी भी दी गई। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार चिंताजनक है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच के आधार पर ही जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इस मौके पर आईएमए ऊना के अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्निहोत्री, डॉ. चेतन मोदगिल, डॉ. सूर्या, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. हरजिंद्र, डॉ. मलिक, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. संजीव धीमान, डॉ. ललित, डॉ. सुधी कौंडल, इंगित परमार, राधिका शर्मा, वंदना, ईशा, भानु प्रिया, अभिषेक, सृष्टि शर्मा, डॉ. कनिका अत्री, डॉ. रमन कुमारी, डॉ. अधीष गौतम, डॉ. करण सांख्यान, अरुण, पुनीत बंसल, मैट्रन अंजु राणा, मैट्रन अंजु केशव, डॉ. ऋषि सहोड़, पंकज, राजेश कुमार और डॉ. विकास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed