फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand to register FIR against scrap dealer

Una News: कबाड़ कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

Wed, 17 Apr 2024 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Demand to register FIR against scrap dealer
मैहतपुर के उद्योगपति कबाड़ कारोबारी के विरोध में हुए लामबंद
विज्ञापन


डीसी को पत्र लिखकर उठाए जिला प्रशासन की कारगुजारी पर सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी के खिलाफ मैहतपुर उद्योग संघ के उद्योगपति लामबंद हो गए हैं। उद्योग संघ की ओर से उपायुक्त ऊना के नाम लिखे पत्र में संघ ने कबाड़ कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
उद्योग संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ कारोबार के लिए कोई अधिकृत प्लॉट नहीं है। जिस प्लाट में उक्त कारोबारी अपना यह धंधा चला रहा है, उद्योग विभाग ने उस प्लॉट का रजिस्ट्रेशन रद्द कर रखा है। बावजूद इसके इस प्रकार की गतिविधियां किस प्रकार और किसके इशारे पर चल रही हैं, यह सवाल पैदा करता है। उद्योग संघ के अध्यक्ष सीएस कपूर ने डीसी के नाम लिखे पत्र में जिला प्रशासन के उद्योग विभाग, प्रदूषण विभाग, विद्युत विभाग तथा श्रम विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि उक्त सभी विभागों के आला अफसर इतने समय से मूकदर्शक क्यों बने बैठे रहे? समूचे औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों तथा उनमें काम करने वाले लोगों को आग की भट्ठी में झोंकने वाले उक्त कबाड़ कारोबारी के खिलाफ क्यों कोई कार्रवाई नहीं की गई?
विज्ञापन

सीएस कपूर ने पत्र में कहा है कि उक्त कबाड़ कारोबारी का स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में ही एक अन्य प्लॉट भी है, जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ भरा हुआ है। यहां भी इसी प्रकार की आगजनी की घटना किसी भी समय घटित हो सकती है, ऐसे में समूचे औद्योगिक क्षेत्र के लिए यह कबाड़ खतरे की घंटी बन चुका है। सीएस कपूर के मुताबिक उक्त कबाड़ कारोबारी का दूसरे प्लॉट की रजिस्ट्रेशन भी उद्योग विभाग ने कैंसिल कर रखी है, लेकिन फिर भी उद्योग विभाग उक्त कबाड़ कारोबारी के इस धंधे के प्रति कोई सख्त एक्शन नहीं ले पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग भी बना मूकदर्शक
उद्योगपतियों ने पत्र के माध्यम से प्रदूषण विभाग को भी कटहरे में खड़ा करते हुए कहा है कि प्लास्टिक तथा अनेक प्रकार के कबाड़ के कारण भारी मात्रा में प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है, बावजूद इसके प्रदूषण विभाग मूकदर्शक बना बैठा है। उद्योग संघ ने सवाल उठाए हैं कि जब उक्त प्लॉट का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया था, तो बिजली पानी के कनेक्शन क्यों नहीं काटे गए? उद्योग संघ के पदाधिकारी एमएल ठाकुर, विजय ला, सुशील मल्होत्रा, विनीत शर्मा, बलराम चंदेल सहित अन्य उद्योगपतियों ने उक्त कबाड़ कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed