फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand raised to reinstate student union elections in the state

Una News: प्रदेश में छात्र संघ चुनाव दोबारा बहाल करने की उठाई मांग

Fri, 12 Sep 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to reinstate student union elections in the state
ऊना, बंगाणा और अंब इकाई ने प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी ने शिक्षण संस्थानों में जल्द रिक्त पद भरने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ऊना की ओर से प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। ऊना विभाग संयोजक चंदन सेखडी ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि परिषद अपने स्थापना काल से ही निरंतर छात्रों व समाज के बीच कार्य करती आ रही है। शुक्रवार को महाविद्यालयों के प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र भेजा, जिसमें जल्द विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने, सभी शिक्षण संस्थानों में रिक्त चल रहे सभी पदों को तुरंत भरने, महाविद्यालयों में बुनियादी ढांचा सुदृढ़ कर जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाने, सरदार पटेल विवि मंडी के साथ भेदभाव बंद करने से संबंधित ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।

चंदन ने बताया कि प्रदेश में लंबे समय से छात्र संघ चुनाव न होने के कारण छात्रों के मुद्दे प्रशासन तक नहीं पहुंच रहे। यदि पहुंच भी रहे तो प्रशासन इन पर ध्यान नहीं दे रहा। ऐसे में छात्र संघ चुनाव बहाल होना जरूरी है। कहा कि प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बहुत से शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के पद रिक्त चल रहे हैं। इसकी वजह से पढ़ाई तो प्रभावित हो रही है, साथ ही उन्हें प्रशासनिक कार्य करवाने में भी समस्या आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed