फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand raised for stoppage of Himachal Express train in Rai Mehatpur

Una News: राय मैहतपुर में हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की उठाई मांग

Sun, 17 Nov 2024 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for stoppage of Himachal Express train in Rai Mehatpur
ट्रेन न रुकने से आसपास के गांवों के नागरिक हो रहे परेशान
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने रेलमंत्री को लिखी चिट्ठी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। दौलतपुर चौक से दिल्ली के लिए चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन को राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिए जाने की मांग उठाई गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड तकनीकी कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के पूर्व प्रधान कुलदीप भट्टी तथा पूर्व जिला सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से एक पत्र लिखकर केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से मांग उठाते हुए कहा है कि ऊना जिला के प्रवेशद्वार पर बने राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन के आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों से रेलवे बोर्ड भेदभाव पूर्ण नीति अपनाए हुए हैं। इस इलाके के नागरिकों को दिल्ली जाने के लिए 12 किलोमीटर दूर पंजाब के नंगल रेलवे स्टेशन पर हिमाचल एक्सप्रेस गाड़ी पकड़नी पड़ती है। जिससे उन्हें न केवल भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि टैक्सी आदि के लिए अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ रहा है। पत्र में तकनीकी कर्मचारी महासंघ के इन पूर्व पदाधिकारियों ने लिखा है कि यह ट्रेन न तो दौलतपुर से दिल्ली को जाते समय और न ही वापसी में स्थानीय रेलवे स्टेशन में रुकती है। अगर इस ट्रेन का 2 मिनट के लिए ही सही स्थानीय रेलवे स्टेशन में ठहराव तय किया जाए तो स्थानीय गांव के साथ नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा, भटोली, चडतगढ, उदयपुर, सासन, लामलेड़ा नंगडा, मोरबड़, देहलां समेत अन्य गांवों के लोगों को सुविधा हो सकती है।



इन लोगों ने भी किया मांग का समर्थन
सरवन दास, नरेश कुमार, सुभाष सिंह, नरसी राम, रामपाल, रवि कुमार, पवन, मास्टर सुच्चा राम, शिवकुमार, गुरमीत सिंह, ध्रुव राज, हरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, पलविंदर सिंह, रामपाल मेहर, बलवंत राम, राकेश, राजेंद्र सिंह, हेमराज, वासुदेव शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री रेलमंत्री पीयूष गोयल से मांग उठाई है कि लोगों की इस समस्या को देखते हुए जल्द यह सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed