फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand made to the SP to register an FIR regarding the burning of a Manusmriti poster.

Una News: मनुस्मृति का पोस्टर जलाने के मामले में एसपी से एफआईआर की मांग

Wed, 02 Sep 2026 07:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Demand made to the SP to register an FIR regarding the burning of a Manusmriti poster.
चिंतपूर्णी (ऊना)। मुबारिकपुर जिला परिषद वार्ड से सदस्य एडवोकेट पवनजीत सिंह ने ऊना स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय के बाहर मनुस्मृति का पोस्टर जलाए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ऊना से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन के दौरान मनुस्मृति का पोस्टर सार्वजनिक रूप से जलाया गया। पवनजीत सिंह ने शिकायत में कहा कि यह कृत्य केवल किसी विचारधारा की आलोचना तक सीमित नहीं है। यह हिंदू धार्मिक परंपरा से जुड़े ग्रंथ के सार्वजनिक अपमान और दहन के रूप में किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ-साथ समाज में धार्मिक शत्रुता और तनाव उत्पन्न होने की आशंका रहती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि घटना से संबंधित उपलब्ध वीडियो, फोटो और सोशल मीडिया सामग्री कोसाक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए जाएं तथा प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारों और कथित तौर पर किए गए वक्तव्यों की भी जांच की जाए। पवनजीत ने मांग की है कि जांच में प्रथमदृष्टया अपराध पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed