फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deep freezer donated for postmortem room

Una News: पोस्टमार्टम कक्ष के लिए भेंट किया डीप फ्रीजर

Sun, 07 Jun 2026 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Jun 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
Deep freezer donated for postmortem room
ऊना। गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट ने क्षेत्रीय अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष के लिए शनिवार को एक डीप फ्रीजर भेंट किया। यह फ्रीजर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा और एमएस डॉ. संजय मनकोटिया को सौंपा गया। बता दें कि पोस्टमार्टम हाउस में शवों को रखने के लिए डीप फ्रीजर की कमी चल रही थी। कक्ष में मौजूद एक फ्रीजर खराब होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई थी। इस समस्या को देखते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन महंत मंगलानंद महाराज, अध्यक्ष अश्विनी जैतिक, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, राजेश सैनी और महामंत्री राजीव भनोट ने पूरी टीम के साथ चर्चा कर तुरंत अस्पताल को डीप फ्रीजर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। डीप फ्रीजर सौंपने के उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ट्रस्ट के आगामी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से एक ईसीजी मशीन की आवश्यकता का आग्रह सामने आया। अस्पताल की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्विनी जैतिक ने बैठक में एक आधुनिक ईसीजी मशीन देने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed