फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deep anger in the Pensioners' Association over pending demands

Una News: लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स संघ में गहरा रोष

Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Deep anger in the Pensioners' Association over pending demands
अंब(ऊना)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ अंब इकाई की मासिक बैठक देवी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान कैलाश चंद ने की। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गहरा रोष प्रकट किया। पेंशनर्स ने हिमाचल सरकार से पुरजोर मांग की है कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन के आर्थिक लाभों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इन भुगतानों का शीघ्र निपटारा नहीं करती है तो पेंशनर्स अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर जगदीश राम, कुशल कुमार, जोगिंदर पाल, बलदेव ठाकुर, ईश्वर दास, सतीश कुमार, सत्य देवी और नरेश कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed