{"_id":"577bbe4f4f1c1b6c117fa888","slug":"death-in-hotal-at-chintpurni","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी होटल में ठहरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी होटल में ठहरे युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
चिंतपूर्णी में देर रात एक होटल में ठहरे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह पुत्र अमरीक चंद निवासी गन्ना जिला जालंधर के रूप में हुई है, जो चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने आया हुआ था। यहां वह अपनी पत्नी के साथ एक होटल में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अमरीक चंद रात अपनी पत्नी के साथ एक कमरे में रुका हुआ था। देर रात जब उसकी अचानक तबियत बिगड़ी, तो उसे फौरन 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मेहनत मजदूरी का काम करता था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मृतक दमा और शुगर का मरीज था। थाना प्रभारी एसएचओ भूप सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक की पत्नी के बयान ले लिए गए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन