फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   death in bike bus accident

निजी बस-बाइक में टक्कर, युवक की मौत

Mon, 29 Aug 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
death in bike bus accident
संतोषगढ़ में हादसे के दारान जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के वीरभद्र चौक से कुछ दूरी पर निजी बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन कुमार निवासी रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इससे चौक पर लगभग एक घंटे तक वाहनों का लंबा जाम गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। उधर, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विपिन कुमार सोमवार देर शाम बाइक पर टाहलीवाल से अपने घर लौट रहा था कि इसी दौरान सामने से आ रही एक निजी बस से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि विपिन बुरी तरह से घायल हो गया और कुछ ही पल में मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद चौक पर वाहनों का काफी लंबा जाम लग गया। एक घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। हादसे का शिकार टाहलीवाल के निजी उद्योग में काम करता था। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed