{"_id":"58149c144f1c1b1d66bc17c8","slug":"dead-body-recognised","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड़ी में मिले शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैड़ी में मिले शव की हुई शिनाख्त
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में शुक्रवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान 67 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी थाना मोरिंडा रोपड़ पंजाब के रूप में की गई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ गुरमीत सिंह सितंबर में अपने परिजनों के साथ धार्मिक क्षेत्र में शीश नवाने आया था, लेकिन बाद में वह उनसे बिछुड़ गया।
विज्ञापन
उसका शव 42 दिन बाद एक धार्मिक स्थल के पीछे सुनसान जगह पर पड़ा हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से खोजबीन के बाद मृतक के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद सूचित किए जाने पर उन्होंने मृतक की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों को सौंप दिया गया। अंब के प्रोबेशनर डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा। पुलिस माले की जांच कर रही है।
विज्ञापन