फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dead body of youth from Nagrota Bagwan found hanging in room in Nangal

Una News: नंगल में नगरोटा बगवां के युवक का कमरे में लटका मिला शव

Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth from Nagrota Bagwan found hanging in room in Nangal
पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की जांच, साहिल निजी कंपनी में था सुपरवाइजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। नंगल के निकटवर्ती गांव कंचेहड़ा में 21 वर्षीय युवक का शव कमरे में लटका मिला। मृतक की पहचान साहिल निवासी गांव लिल्ली, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। नंगल पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नंगल के साथ लगते कंचेहड़ा में 21 वर्षीय युवक का शव किराए के कमरे में लटका मिला। स्थानीय लोगों की तरफ से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बता दें कि मृतक युवक पालमपुर की निजी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। उक्त कंपनी का कार्य नंगल में चला होने के कारण साहिल नंगल के समीप कंचेहड़ा में किराए के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन

वहीं, साथी कर्मचारियों राज कुमार और अरुण ने कहा कि साहिल ने उन्हें शुक्रवार शाम को बताया था कि वह अपने गांव जा रहा है, इसलिए शनिवार को काम पर नहीं आएगा। शनिवार सुबह जब साथ के कमरों में रह रहे लोगों ने काफी समय तक कमरा बंद होने पर दरवाजे को खटखटाया, तो काफी देर तक कमरा नहीं खुला। इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। परिजनों के बयानों के आधार पर ही आगामी जांच की जाएगी। इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि फिलहाल साहिल ने आत्महत्या की है या नहीं, यह तो जांच का विषय है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया जा रहा है और मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed