फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   dead body found near lake in Mandli

मंदली में झील किनारे मिला महिला का शव

Mon, 01 May 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा।
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा। Updated Mon, 01 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
dead body found near lake in Mandli
डेमो - फोटो : demo pic

पुलिस थाना बंगाणा के तहत बीहडू के समीप एक महिला का शव बरामद हुआ है। अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस अज्ञात महिला की मौत के कारणों तथा उसके घर का पता लगाने में जुटी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बीहड़ू घाट के समीप स्थानीय लोगों ने सफेदे के पेड़ों के बीच महिला का शव देखा। इस पर मामले की सूचना स्थानीय पंचायत पदाधिकारियों को दी गई। शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


लोगों की भीड़  घटना स्थल पर जुटनी शुरू हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा के मुताबिक मृतक महिला की आयु 45 वर्ष के करीब है। अज्ञात शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने पर केस दर्ज किया है। शव की पहचान नहीं होने पर टांडा मेडिकल कॉलेज जांच हेतु भेजा गया है। महिला की हत्या है या आत्महत्या, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed