फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DDM Club Gondpur Banehra defeated Bhadrakali Club

Una News: डीडीएम क्लब गोंदपुर बनेहड़ा ने भद्रकाली क्लब को दी शिकस्त

Sun, 16 Mar 2025 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
DDM Club Gondpur Banehra defeated Bhadrakali Club
डंगोह खास में किया वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

हिमाचल और पंजाब की टीमों ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भद्रकाली रोड डंगोह खास में रविवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का जोरदार आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पार्षद सुशील कालिया ने शिरकत की। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के साथ पड़ोसी राज्य पंजाब की टीमें भी हिस्सा लें रही। मुख्यातिथि सुशील कालिया ने उपस्थित खिलाड़ियों और ग्रामीणों को खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को खेलों की ओर प्रेरित करने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे। समाजसेवी राजेश डोगरा ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

पहले मैच में डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा-भद्रकाली क्लब के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। इसमें डीडीएम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में लधपुर और जैज़ क्लब तलवाड़ा के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसमें लधपुर की टीम ने बाजी मार ली। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजकों के अनुसार आगामी मैचों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। जहां खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed