फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DDE una conducted surprise inspection of Gondpur Banehada School

Una News: शिक्षा उपनिदेशक ने गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल का औचक निरीक्षण कर जांचीं व्यवस्थाएं

Sun, 21 Jan 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Jan 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
DDE una conducted surprise inspection of Gondpur Banehada School
गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल में ​शिक्षाउप निदेशक देवेंद्र चंदेल औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड चैक करते हुए।स
ऊना। जिला शिक्षा विभाग की टीम की ओर से स्कूलों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा में व्यवस्थाओं को जांचा। यही नहीं पाठशाला में नवोदय परीक्षा केंद्र भी बनाया गया था।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान वहां क्या बंदोबस्त किए गए, उसकी भी जांच की गई। शिक्षा उपनिदेशक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर विद्यालय का रिकॉर्ड खंगाला। देवेंद्र चंदेल ने बताया कि स्कूल में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं हैं। हालांकि रिकॉर्ड में कुछ कमी मिली, जिसे तुरंत ठीक करवा दिया गया। उन्होंने सभी स्कूलों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके लिए स्वच्छ पेयजल, खेलकूद के लिए मैदान सहित मिड-डे मील की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। किसी प्रकार की समस्या आने पर शिक्षा विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, उप प्रधानाचार्य ओमराज, प्रवक्ता राजन शर्मा, राकेश कुमार, राजीव ठाकुर, अजय शर्मा, अविंदर ठाकुर एवं सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed