फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DC took stock of development works in Chintpurni temple area, Said- 7 LED screens will be installed in the temple area through PWD electrical. On the way from gate number one to the temple, marble will be of good quality

चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में विकास कार्यों का डीसी ने लिया जायजा

Wed, 15 Sep 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
DC took stock of development works in Chintpurni temple area, Said- 7 LED screens will be installed in the temple area through PWD electrical. On the way from gate number one to the temple, marble will be of good quality
जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मंदिर माता चिंतपूर्णी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा ल? - फोटो : Una
भरवाईं ऊना। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बुधवार को दौरा कर माता चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान विकास कार्यों में तेजी लानेे के संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के बाजार में सीवरेज लाइन बिछाने के कारण उखाड़े गए रास्ते को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इस रास्ते में गेट नंबर एक से मंदिर तक बढ़िया किस्म का मार्बल लगाया जाएगा। इसके लिए पुजारियों के साथ वार्ता करके एक सप्ताह के भीतर मार्बल के सैंपल का चयन करने को कहा गया है। उन्होंने भरवाईं तहसील में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5.50 लाख रुपये से बनाए जा रहे शेड को 8 से 10 दिनों के भीतर तैयार करने के भी निर्देश दिए। केंद्र सरकार की योजना के तहत पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल के माध्यम से मंदिर क्षेत्र में 7 एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। इनमें दो बड़ी स्क्रीनें स्थापित की जाएंगी, जिनमें से एक पुराना बस अड्डा और एक एडीबी बिल्डिंग के बाहर स्थापित की जाएगी। इसके अलावा मंदिर परिसर में 65 इंच की 5 एलईडी स्क्रीनें स्थापित की जाएंगी। इस मौके पर समनोली बाईपास कार्य का भी डीसी ने जायजा लिया। बाईपास के रुके हुए कार्य को लेकर डीसी ने उन लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से बात की, जिनकी जमीन इस बाईपास में आ रही है। उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर उत्पन्न मतभेद को शीघ्र समाप्त करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं ताकि बाईपास निर्माण को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम अंब मनेश यादव, मंदिर अधिकारी रोहित जाल्टा, एसीएफ आशीष शर्मा, एसडीओ राज कुमार जसवाल, सहित पुजारी रविंद्र शिंदा, भूषण कालिया, जीत लाल कालिया, छपरोह की प्रधान शशि बाला एक्सईएन पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed