फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DC inspected the construction of oxygen plant

डीसी ने ऑक्सीजन प्लांट ऊना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Sat, 17 Jul 2021 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
DC inspected the construction of oxygen plant
ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड के तहत जिला ऊना को 1000 एलपीएम क्षमता का प्लांट स्वीकृत किया है। इससे अस्पताल में 144 बेड को हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। डीआरडीओ के माध्यम से यह प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार भी मदद दे रही है। राघव शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द प्लांट को मंगवाने के लिए डीआरडीओ के साथ संवाद करे। इसके साथ ही अस्पताल में सभी बेड को ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ें। उन्होंने 24 जुलाई तक ऑक्सीजन पाइपलाइन तथा ऑक्सीजन प्वाइंट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारी कार्य योजना तैयार कर लें। डीसी ने कहा कि प्लांट के लिए अलग बिजली का ट्रांसफार्मर लगना है, जिसे एक हफ्ते में लगाया जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के साथ डिजीसेट भी लगाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए टेंडर कर दिया है। एक माह के भीतर डिजीसेट भी लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त राघव शर्मा ने जिले में अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति पर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की और उनसे लंबित एस्टीमेट जल्द से जल्द भेजने को कहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed