फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Days for submission of documents related to birth certificate will be extended

Una News: जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने को बढ़ाए जाएंगे दिन

Mon, 09 Sep 2024 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 09 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Days for submission of documents related to birth certificate will be extended
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से दिनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों से एक अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कर्मचारी की नियुक्ति के बाद दो दिन के बजाय चार दिन तक अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेज जमा हो पाएंगे। वर्तमान में सप्ताह में केवल दो दिन ही यह दस्तावेज जमा हो पाते हैं। इससे अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जिले भर से गर्भवती महिलाएं प्रसव के अस्पताल में उपचाराधीन होती हैं। ऐसे में अस्पताल में जन्म लेेने के वाले नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र भी अस्पताल में ही बनाया जाता है। इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल के धरातल पर एक काउंटर स्थापित किया गया है। अस्पताल में यह सुविधा केवल सोमवार में मंगलवार को ही मिलती है। ऐसे में लोगों की तरफ से इन दोनों को बढ़ाने के लिए कई बार मांग भी प्रबंधन से कई बार उठाई गई है। इस मांग पर अब अस्पताल प्रबंधन में संज्ञान लेते हुए एक अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत उक्त काउंटर पर एक अतिरिक्त कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में कर्मचारी की कमी के चलते दो माह के बाद ही जन्म प्रमाणपत्र मिलता है।
विज्ञापन


कोट्स
अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने के लिए दिनों की संख्या को बढ़ाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसे लेकर एक अतिरिक्त कर्मचारी को नियुक्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही दस्तावेज सप्ताह में चार दिन तक जमा हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed