फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Daulatpur Chowk ready to host college boxing men's championship

Una News: दौलतपुर चौक काॅलेज बॉक्सिंग पुरुष चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए तैयार

Thu, 28 Nov 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Daulatpur Chowk ready to host college boxing men's championship
प्रदेश के 30 विभिन्न महाविद्यालयों से 150 मुक्केबाज खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग पुरुष चैंपियनशिप 2024-25 की प्रतियोगिता का आयोजन एक से चार दिसंबर को करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की तैयारी चल रही है। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा-विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सुनील रियात ने बताया कि महाविद्यालय को बॉक्सिंग रिंग प्राप्त हो चुका है, जिससे महाविद्यालय परिसर के प्राध्यापकों, छात्रों में खुशी का माहौल है। बॉक्सिंग रिंग को महाविद्यालय परिसर में स्थापित कर दिया गया है। डॉक्टर सुनील रयात इंटरनेशनल बॉक्सर रह चुके हैं। बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राकेश कालिया करेंगे। प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। जिला ऊना में यह तीसरा बॉक्सिंग रिंग है जो दौलतपुर महाविद्यालय के खेल मैदान में स्थापित किया गया है। दौलतपुर चौक महाविद्यालय में शुरू हो रही इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के 30 विभिन्न महाविद्यालयों से 150 के लगभग मुक्केबाज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed