फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Daulatpur Chowk police crack down on Bullet riders, seize several vehicles

Una News: दौलतपुर चौक पुलिस की बुलेट चालकों पर सख्ती, कई वाहन जब्त

Fri, 27 Feb 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Feb 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
Daulatpur Chowk police crack down on Bullet riders, seize several vehicles
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक पुलिस ने बाजार क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तेज रफ्तार और ध्वनि फैलाने वाले कई वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई एसआई रविपाल के नेतृत्व में की गई। दौलतपुर चौक बाजार क्षेत्र पहले से ही तंग है। इसी बाजार में एक अस्पताल, एक बैंक और तीन स्कूल स्थित हैं। इसके अलावा इन दिनों मैड़ी मेला चलने के कारण यहां भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में कुछ बुलेट चालक तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हुए तेज आवाज निकाल रहे थे, जिससे मरीजों, छात्रों, अभिभावकों, दुकानदारों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन बाइकरों के चालान काटे जबकि अन्य को चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया। एसआई रविपाल ने स्पष्ट किया कि बाजार और स्कूल, अस्पताल क्षेत्र में शांति व सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed