{"_id":"6a4d543451ea213e7e073255","slug":"daulatpur-chowk-chc-has-failed-to-become-a-model-facility-even-after-two-years-una-news-c-93-1-una1002-197738-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दो वर्ष बाद भी आदर्श नहीं बन पाया दौलतपुर चौक सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दो वर्ष बाद भी आदर्श नहीं बन पाया दौलतपुर चौक सीएचसी
Wed, 08 Jul 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल दौलतपुर चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ घोषित हुए दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। अस्पताल अब भी अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्षरत है।
सरकार द्वारा व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद सृजित किए गए थे परंतु दो वर्षों के उपरांत भी एक भी विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप यह महत्वाकांक्षी पहल फिलहाल केवल कागजी स्तर तक सीमित प्रतीत होती है।
स्थानीय निवासियों में सुरेश कुमार, दीपक कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार का कहना है कि सरकार को अब केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर स्वीकृत छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति, अस्पताल भवन के नवीनीकरण, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा वास्तविक रूप से सार्थक सिद्ध हो सके।
विज्ञापन
दौलतपुर चौक सीएचसी पर गगरेट की 20 तथा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों सहित पंजाब सीमा से सटे हजारों लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं का दायित्व है।
इसके बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण गंभीर मरीजों को आज भी ऊना, होशियारपुर तथा निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। सीएमओ ऊना डॉ. एसके वर्मा का कहना है कि इस दिशा में सरकार के आदेशों के तहत ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।