फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Date on date for gift of loop line at Una railway station

Una News: रेलवे स्टेशन ऊना में लूप लाइन की सौगात के लिए तारीख पर तारीख

Mon, 08 Jul 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Date on date for gift of loop line at Una railway station
ऊना रेलवे पर विछ रही लूप लाईन।संवाद
जून माह में भी बनकर तैयार नहीं हुई लूप लाइन, अभी दो-तीन महीने का और लगेगा समय
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चल रहा है निर्माण कार्य, आवागमन के लिए बाधा नहीं बनेगा ट्रेनों का ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रेलवे स्टेशन ऊना पर लूप लाइन की सौगात पर तारीख पर तारीख मिल रही है। पहले मई में इसके निर्माण का लक्ष्य तय था, लेकिन यह निर्माण कार्य जून माह तक चला गया। अब जुलाई माह में भी इसकी सुविधा स्टेशन पर मिलती हुई नहीं दिख रही। अगर यह लूप लाइन समय पर बिछ जाए तो ट्रेनों का ठहराव यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लिए बाधा नहीं बनेगा।
करीब तीन वर्ष से ढीली कार्यप्रणाली के बीच इसका कार्य सुस्त गति से आगे बढ़ रहा है। इसके बनने पर तीन लाइनों के ट्रैक पर पहले और दूसरे प्लेटफार्म पर बाहर से आने वाली ट्रेनें खड़ी होकर यात्रियों को उतार-चढ़ा सकेंगी। हालांकि लूप लाइन को बिछाने की प्रक्रिया शुरू है और इसके लिए प्रारंभिक चरण में स्लीपर बिछाए जा रहे हैं। जैसे ही स्लीपर बिछाने का कार्य संपन्न होगा तो इस पर ट्रैक निर्माण तेजी से होगा। उससे पूर्व रेलवे स्टेशन ऊना से कुछ दूरी पर यहां से ट्रेन ने लूप लाइन के लिए मुडऩा है, उसके लिए प्वाइंट जोन का निर्माण भी किया जाना बाकी है। इस लाइन बेस के निर्माण में अभी समय बाकी है। मानकर चलें कि अभी दो से तीन माह के बीच ही लूप लाईन का कार्य पूरा होता दिख रहा है, जबकि प्लेटफार्म नंबर दो पर विद्युतीयकरण आदि का कार्य भी बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में ऊना रेलवे स्टेशन पर दो लाइनों की व्यवस्था है। दो ट्रेनों के आने पर यहां तीसरी ट्रेन की क्राॅसिंग करवानी मुश्किलों भरी रहती है। मध्य लाइन पर ट्रेन आने पर यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर आने के लिए जान जोखिम में डालते हुए नजर आते हैं। अगर प्लेटफार्म नंबर दो के साथ लूप लाइन का निर्माण जल्द होता है, तो वहां पर यात्री उतरकर ओवरब्रिज के माध्यम से रेलवे स्टेशन की ओर से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed