{"_id":"67052ec5ed1b3901dd07608e","slug":"danger-of-accident-due-to-private-buses-parked-outside-the-bus-stand-una-news-c-93-1-ssml1047-135127-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बस अड्डे के बाहर निजी बसें खड़ी होने से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बस अड्डे के बाहर निजी बसें खड़ी होने से हादसे का खतरा
विज्ञापन
बस अड्डे के बाहर निजी बसें खड़ी होने से हादसे का खतरा
अधिक सवारियां बैठाने के चक्कर में नियमों की अवहेलना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बस अड्डा ऊना के बाहर निजी बसें खड़ी कर सवारियां बैठाई जा रही हैं। इससे जहां बस स्टैंड के बाहर जाम की स्थिति बनी रहती है तो वहीं वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि, व्यवस्था बनाने के लिए बस स्टैंड के मुख्य द्वार के समीप ही पुलिस सहायता कक्ष भी स्थापित किया गया है। इसके बावजूद इस समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा आईएसबीटी ऊना से रोजाना विभिन्न बसों का संचालन होता है। आलम यह है कि बस अड्डे से बाहर बस निकालने के बाद भी बस संचालक कई जगह सवारियां बैठाने के लिए बसें खड़ी कर देते हैं। यह प्रक्रिया ऊना बस स्टैंड के बाहर से लेकर रोटरी चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक रहती है। पुलिस की तरफ से कई बार बस चालकों को हिदायत भी दी गई है लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में हर समय बस अड्डे के बाहर हादसा होने का खतरा बना रहता है। दूसरी तरफ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमों के अनुसार बस अड्डे के बाहर नो पार्किंग जोन क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके बावजूद वहां बसें खड़ी की जा रही हैं। कई बार तो निजी बस संचालक चलती बसों में भी सवारियों को बैठाने की कोशिश करते हैं जिससे कोई अनहोनी भी हो सकती है।
यह मामला मेरे ध्यान में आया है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। -
राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऊना।