फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Danger of accident due to open chamber on footpath in Bangana

Una News: बंगाणा में फुटपाथ पर खुले चेंबर से हादसे का खतरा

Tue, 18 Mar 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Danger of accident due to open chamber on footpath in Bangana
बंगाणा बाजार में फुटपाथ पर खुले चेंबर दिखाते लोग। संवाद
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के मुख्य बाजार में पुराना डाकघर के पास बने फुटपाथ के चेंबरों के ढक्कन उखड़ जाने से राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई स्थानों पर चेंबर पूरी तरह खुले पड़े हैं। जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। रोजाना सैकड़ों लोग, खासकर बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं फुटपाथ का उपयोग करते हैं। रात के समय या बारिश में इन खुले चेंबरों की वजह से दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बाजार में आने वाले दुकानदारों और राहगीर सीएल शर्मा, रमेश कुमार, जीत चंद्र, राकेश कुमार, मक्खन सिंह, सुरेश कुमार का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द खुले चेंबरों को ढकने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संदीप गौतम ने कहा कि मामला ध्यान में है। जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed