{"_id":"570e43a24f1c1bec494a6abb","slug":"dance-on-baishakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी पर छात्राओं ने डाला गिद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी पर छात्राओं ने डाला गिद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 13 Apr 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
बैसाखी पर गिद्दा डालतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था संस्थान ईसपुर में छात्र-छात्राओं ने बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संस्थान प्रबंधक आरएस राणा ने विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं और साथ ही उन्होंने पर्व का महत्व भी बताया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसमें छात्राओं ने गिद्दा डालकर खूब समां बांधा। उन्होंने बैसाखी को संबोधित करती हुई बोलियों के माध्यम से गिद्दे में चार-चांद लगाए। इस मौके पर छात्रों ने भी खूब रंग जमाया और पंजाबी परिधानों में सजकर धमाल मचाया। इस अवसर पर छात्राओं ने डीजे की धुनों पर रंगला पंजाब, जट मेले आ गया, गिद्दे बिच रंग लाई बैसाखी आदि गीत पेश किए। इस अवसर पर विद्यार्थी प्रीत, हेमा, पिंकी, मेघा, उपासना, कविता, रज्जू, बबली, सन्नी, विशाल, पंकज, रमन, सुरेश, अनिल, कौशिक, वरुण, शुभम, रमा, स्नेह, रोजी, दीपशिखा, कंचन, प्रियंका, प्रदीप कौर, पुष्पा, शोभा, मनप्रीत, दीक्षा, रक्षा, बेबी, सुमन, पूनम, सीमा, सुजाता, निशा, नेहा, रितु, रुचि, कमलजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन