फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cultural programme performend on the end of Piplu fair

‘बोतल रह गई ठेके’ पर झूमे दर्शक

Fri, 17 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा Updated Fri, 17 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
cultural programme performend on the end of Piplu fair
demo pic - फोटो : demo pic

जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलू मेले के अंतिम दिन पहाड़ी कलाकारों ने जमकर धमाल मचाई। शुक्रवार को मेले में एडीएम राजेश कुमार मारिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के समापन पर विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से दर्शकों और मुख्यातिथि का भरपूर मनोरंजन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपलू की छात्राओं रूकसाना और सहेलियों ने पाणिए दी टंकी ओ बाऊ रामा पहाड़ी गीत की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन


बुधान स्कूल की इंदु और सहेलियों ने प्रेम लीला पर नाटक पेश किया, जबकि नवनीत और दोस्तों ने पंजाबी चोरी हो गई चोरा गाने पर भंगड़ा प्रस्तुत किया। हिमाचल की सुप्रसिद्ध पहाड़ी कलाकार मनाली निवासी नीरू चांदनी ने बोतल रह गई ठेके कोई नशा कराई दो गाने पर ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। एडीएम ने मेले के सफल आयोजन पर उपमंडल बंगाणा के प्रशासन, स्थानीय पंचायत तथा आम जनता के कार्य को सराहा। कहा कि अगले वर्ष तक इस मेले के आयोजन के लिए उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आदेशानुसार 6 कनाल सरकारी जमीन को पंचायत के नाम कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एडीएम ने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा दिले राम धीमान, डीआरओ ऊना विशाल शर्मा, तहसीलदार सरोज शर्मा, बीडीओ अरविंद गुलेरिया, ब्लॉक समिति चेयरमैन मीना चौधरी, जिला परिषद सदस्य उर्मिला ठाकुर, सीडीपीओ किशोर चंद, बीएमओ एनके आंगरा, पशु चिकित्सक राजेश, सुरेश परदेसी, देसराज मोदगिल, स्थानीय पंचायत प्रधान विपिन कुमार, उपप्रधान गुलामुद्धीन, सत्यपाल शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed