फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cultural activity

शूर्पणखा की नाक काटने पर रावण ने किया सीताहरण

Mon, 07 Oct 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
ऊना। रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के आठवें दिन राम के पंचवटी आश्रम का दृश्य दिखाया मंचित किया। शूर्पणखा सुंदर रूप बना राम के पास पंचवटी आश्रम पहुंची। वह राम और लक्ष्मण को तंग करने लगी। इस पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं।
विज्ञापन

बहन की नाक कटने की खबर सुनकर रावण क्रोधित हुए। उसने अपमान का बदला लेने के लिए सीता का हरण करने की योजना बनाई और मायावी मारीच से मदद ली। मारीच ने सोने के मृग का रूप धारण करके पंचवटी पर विचरने लगा। सीता के मन में मृग पाने की लालसा जगी और स्त्री हठ के चलते पहले राम मृग के पीछे गए। फिर मारीच की मायावी आवाज के वशीभूत होकर माता सीता ने लक्ष्मण को भी कुटिया से दूर जाने पर विवश कर दिया। साधु वेश धारण कर रावण ने सीता का हरण कर लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक सतपाल रायजादा, डेरा दुखभंजन के संस्थापक बाबा चरनजीत चन्नी, ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार मास्टर चमन लाल चौधरी, इकबाल सिंह, गुरबख्श मक्कड़ और किशन कपिला ने शिरकत की। इस अवसर पर रेल बोर्ड की पीएससी कमेटी के सदस्य हरि ओम भनोट और साहित्यकार प्रो. कृष्ण मोहन पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी ऊना के चेयरमैन सोमनाथ स्वर्णकार, अध्यक्ष अविनाश कपिला, महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने अतिथियों को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रिंस राजपूत, प्रिंस मक्कड़, पीतांबर जसवाल, प्रदीप चड्डा, रामपाल बेदी, गणेश सांभर, बलविंद्र कुमार गोल्डी, राज कुमार पठानिया, मुनीश सांभर, डॉ. अनुराग शर्मा, राजीव भनोट, राजीव शर्मा, शिव कुमार सांभर, ललित सांभर, गोपाल कृष्ण पालु, आचार्य अश्विनी, विजय पुरी व ईश ग्रोवर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed