फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cruises will be run in Sutlej river to promote tourism in Nangal: Bains

नंगल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सतलुज दरिया में चलेंगे क्रूज : बैंस

Sat, 19 Apr 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Cruises will be run in Sutlej river to promote tourism in Nangal: Bains
श्रीआंनदपुर साहिब में बनाया जाएगा ग्लास पुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। शिक्षा क्रांति और विधानसभा क्षेत्र श्रीआंनदपुर साहिब में विकास कार्यों में और तेजी लाने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंचों, सरपंचों और पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं से बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीआंनदपुर साहिब सहित पूरे प्रदेश में शिक्षा क्रांति के साथ यहां 87.75 करोड़ की लागत से भाखड़ा नहर पर पांच पुलों का निर्माण करवाया जा रहा है। उपमंडल नंगल के गांव एलग्रां में स्वां नदी पर बने पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। आगामी वर्ष होने वाले होला मोहल्ला पर्व से पहले यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा भलड़ी से खेड़ा कल्मोट को जोड़ने के लिए भी स्वां नदी पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है। विधानसभा क्षेत्र श्रीआंनदपुर साहिब को पर्यटन का दृष्टि से उभारने के लिए श्रीआंनदपुर साहिब से कीरतपुर साहिब तक नहर में और नंगल के सतलुज दरिया में क्रूज चलाने को प्राथमिकता दी जा रही है। संबंधित विभागों से एनओसी मांगा है। एनओसी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इससे विधानसभा क्षेत्र में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। इसके लिए एक ग्लास पुल के निर्माण की योजना पर भी काम चलेगा और यह पुल कहां बनेगा इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed