फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowds of young people gathered for interviews held at the employment office.

Una News: रोजगार कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार में उमड़ी युवाओं की भीड़

Thu, 15 Jan 2026 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Crowds of young people gathered for interviews held at the employment office.
151 पदों के लिए 525 ने दिया साक्षात्कार
विज्ञापन


दोपहर दो बजे के बजाय शाम पांच बजे तक चले साक्षात्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला रोजगार कार्यालय में वीरवार को आयोजित साक्षात्कार में युवाओं की भीड़ उमड़ी। शुरू में यह साक्षात्कार दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाला था, लेकिन युवाओं की अधिक संख्या के कारण इसे शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया। सुबह से ही रोजगार कार्यालय के बाहर युवाओं की लंबी कतारें लग गई थीं। 151 पदों के लिए आयोजित इस साक्षात्कार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 525 युवाओं ने भाग लिया। यह साक्षात्कार एक निजी अस्पताल में भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए आयोजित किया गया था। युवाओं ने साक्षात्कार से पहले अपना पंजीकरण कराया और उसके बाद एक-एक कर विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू दिया। सुबह घने कोहरे के बावजूद युवाओं ने समय पर कार्यालय पहुंचकर उत्साहपूर्वक साक्षात्कार में भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार के लिए भारी भीड़ देखने को मिली और परिणाम जल्द ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed