फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowd of devotees gathered in Sawan, attractive decoration in Dhyunsar Sadashiv temple

Una News: सावन में उमड़ी आस्था की भीड़, ध्यूंसर सदाशिव मंदिर में आकर्षक सजावट

Wed, 16 Jul 2025 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Sawan, attractive decoration in Dhyunsar Sadashiv temple
सुविधाएं चाक-चौबंद, स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष इंतजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। सावन के पवित्र महीने में जिलेभर में भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उप तहसील जोल की पहाड़ी पर स्थित प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। हर साल सावन में यहां भारी भीड़ जुटती है और दूर-दूर से लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए आते हैं। द्वापर युग से जुड़े इस मंदिर की रमणीय प्राकृतिक छटा और शांतिपूर्ण वातावरण ओम नमः शिवाय की अनुभूति कराता है। ध्यूंसर चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंदिर की सजावट और सुविधाओं पर खास ध्यान दिया है। श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने, ठहरने, चिकित्सा, शौचालय और विश्राम गृह की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह शीतल जल केंद्र और प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस और स्वयंसेवक भी तैनात हैं। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्लास्टिक और पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। सीसीटीवी से निगरानी हो रही है और हर आगंतुक की चेकिंग की जाएगी। नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। श्रद्धालुओं से आस्था के साथ नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed