फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowd of devotees at the court of mother Chintapurni, 20000 took darshan

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार भक्तों की भीड़, 20000 ने किए दर्शन

Sun, 29 Jun 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees at the court of mother Chintapurni, 20000 took darshan
मां चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत संवाद
सुगम दर्शन प्रणाली और सुरक्षा कर्मियों की कमी से पैदा हुई अव्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार पर शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर में लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। सुहावने मौसम में 20000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की चहल-पहल से मंदिर में सारा दिन रौनक रही।
मंदिर प्रशासन की ओर से चलाई गई सुगम दर्शन प्रणाली लाइनों में लगे श्रद्धालुओं के लिए कहीं न कहीं मुसीबत बनती जा रही है। सुगम दर्शन पास व्यवस्था होने के बावजूद कई बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शनों में परेशानी हो रही है। मंदिर के नजदीक आकर जब इन श्रद्धालुओं को पास बनाने के लिए बाबा माईदास सदन में भेजा जाता है तो वहां भी इन्हें पास बनाने के लिए आधे से एक घंटा खड़ा होना पड़ता है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है और वे अपनी बारी का इंतजार करते हुए थक जाते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सुरक्षा कर्मियों की कमी भी खल रही है। मंदिर प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम करने पड़ रहे हैं। मंदिर प्रशासन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालना एक चुनौती है। प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने होंगे। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन से मांग की है कि सुगम दर्शन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का कहना है कि इससे उनकी परेशानी कम होगी और वे आसानी से माता रानी के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करें।

मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई कमी न छोड़े जाने को लेकर प्रयास जारी हैं। कहा कि जहां खामियां पाई गईं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed