फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   wooden recovered from jeep

जीप में ले जाए जा रहे खैर के मोछे पकड़े

Tue, 06 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट Updated Tue, 06 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
wooden recovered from jeep
क्राइम

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव थपलां में पुलिस ने नाके के दौरान खैर के मोछों से भरी जीप पकड़ी है। पुलिस ने जीप में सवार लोगों से पूछताछ के दौरान लकड़ी के कागजात पेश न करने पर जीप में अवैध तरीके से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को गगरेट थाना प्रभारी हाशिम अली अपनी टीम के साथ शाम के समय थपलां के पास गगरेट-होशियारपुर रोड पर मौजूद थे तो एक जीप थपलां की ओर से मेन सड़क की ओर से तेजरफ्तार से आई। इसे रोक कर चेक किया गया तो जीप में खैर के छिले हुए 97 मोछे बरामद हुए। पूछताछ में जीप में सवार सुरेश कुमार उर्फ निक्कू निवासी थपलां तहसील घनारी जिला ऊना तथा अब्दुल हमीद उर्फ रफी निवासी सूईं तहसील अंब जिला ऊना जीप में रखे हुए उक्त खैर के मोछों के बारे में कोई भी कागजात पेश न कर सके। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed