{"_id":"5830846d4f1c1bcc5e8fe6ee","slug":"wine-recovered-from-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन की दुकान से शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकन की दुकान से शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
स्थानीय पुलिस ने चक्कसराय में एक चिकन शॉप से 48 बोतल देसी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अंब के प्राबेशनर डीएसपी सीपी सिंह की अगुवाई में पुलिस ने चक्कसराय में एक दुकान पर अचानक छापामारी कर अवैध रूप से बेची जा रही संतरा मार्का देसी शराब की चार पेटियां बरामद कीं। प्रोबेशनर डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुकानदार सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।