फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   vegitables sealed for not displaying rate list

रेट लिस्ट न लगाने पर 26 दुकानों से दो क्विंटल सब्जी जब्त

Thu, 13 Oct 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/संतोषगढ़ (ऊना)।
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/संतोषगढ़ (ऊना)। Updated Thu, 13 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने वीरवार को ऊना शहर समेत संतोषगढ़ नगर में ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान सब्जी की 26 दुकानों से लगभग 7 हजार 960 रुपये कीमत की लगभग दो क्विंटल सब्जी जब्त की है। विभाग की कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


टीम ने 26 दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने पर लगभग 202 किलो सब्जी जब्त की है। इसके अलावा विभाग की टीम ने दुकानों में पॉलीथिन प्रयोग करने पर तीन दुकानदारों के चालान करके 2500 रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन


विभाग की टीम ने ऊना शहर, संतोषगढ़ नगर, पेखूबेला, नंगड़ा, अबादा वराना गांव की लगभग 70 दुकानों में दबिश दी। खाद्य आपूर्ति विभाग की छापामारी की सूचना मिलते ही शहर के कई दुकानदार दुकानें बंद करके इधर-उधर खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम में शामिल निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, रजनी कालिया, पदमदेव, राजेंद्र ने ऊना शहर और संतोषगढ़ नगर की लगभग 70 दुकानों में दबिश दी। कनेत ने बताया कि टीम ने 26 दुकानों से 7,960 रुपये की 202 किलोग्राम सब्जी जब्त की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभाग की टीम ने पॉलीथिन प्रयोग करने पर पेखूबेला और नंगड़ा में तीन दुकानदारों के चालान करके जुर्माने के रूप में 2500 रुपये वसूल किए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत ने कहा कि सब्जी की दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed