फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two young beaten in hotel

लड़कियों को भगाने के आरोप में युवकों की धुनाई

Fri, 10 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Fri, 10 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
two young beaten in hotel
FIGHT

चिंतपूर्णी में पंजाब के जालंधर से दो नाबालिग लड़कियों को भगाने के आरोप में दो युवकों की परिजनों ने खूब धुनाई की। इससे माहौल काफी गर्मा गया। हालांकि, घटना के दौरान दोनों शातिर युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जालंधर थाना में दो नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिवार वालों ने दर्ज करवाई हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने ही गांव के दो युवकों पर उनकी बेटियों को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों युवक नाबालिग लड़कियों को लेकर वीरवार को चिंतपूर्णी के होटल में रुके थे और इसकी भनक लड़कियों के परिवार वालों को लग गई। वहीं, शुक्रवार सुबह दोनों लड़कों ने लड़कियों को जालंधर रूट की बस में बैठाकर उन्हें घर भेज दिया और खुद उसी होटल में रुके रहे। लेकिन, लड़कियों के परिवार वाले लड़कियों को रास्ते में ही मिल गए और लड़कियों को तो उन्होंने घर भेज दिया।
विज्ञापन


लेकिन दोनों लड़कों की खबर लेने चिंतपूर्णी के उक्त होटल में आ धमके, जहां वे दोनों ठहरे हुए थे। इसी दौरान लड़कियों के परिजनों ने दोनों युवकों की खूब छित्तर परेड कर डाली, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी गई। इससे पहले कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, दोनों युवक मौके फरार हो गए। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में सूचना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed