फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two people dead in road accident

मरवाड़ी में सड़क हादसा, दो की मौत

Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक Updated Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
two people dead in road accident
Demo pic - फोटो : Demo Pic

क्षेत्र के गांव मरवाड़ी में पेश आए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मरवाड़ी निवासी राजेश कुमार और कश्मीर सिंह (60) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का शनिवार को ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जबकि, पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात राजेश कुमार बाइक पर सवार होकर तलवाड़ा से वापस मरवाड़ी स्थित अपने घर लौट रहा था कि घर के कुछ दूर पीछे सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग कश्मीर सिंह के साथ उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कश्मीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया, लेकिन उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। उधर, चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 एवं 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राजेश एवं कश्मीर सिंह की असामयिक और दुखद मृत्यु पर गगरेट से भाजपा प्रत्याशी रहे सुशील कालिया, जिला पार्षद सुषमा रानी, वकील सिंह राणा, ग्राम पंचायत प्रधान शक्ति चंद राणा, उपप्रधान तरसेम सिम्मी, बीडीसी सदस्य ज्योति देवी, वार्ड पंच सोमनाथ एवं वीना देवी, पूर्व उपप्रधान देवराज राणा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed