{"_id":"570273634f1c1b504ac81147","slug":"two-people-committed-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों ने फंदा लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 04 Apr 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत दो अलग-अलग जगहों पर एक युवक और महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान नरेंद्र (28) निवासी खन्ना पंजाब और अर्चना निवासी सलोह के रूप में हुई है। दो अलग-अलग जगह हुई इन वारदातों के मामले में पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि, दोनों मामलों के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक टाहलीवाल मार्केट में नरेंद्र निवासी खन्ना ट्रकों में बॉडी लगाने वाले का काम करता था। रविवार रात नरेंद्र अपने कमरे में सो गया। सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे वर्कशॉप मालिक ईश्वर लाल घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। जब बार-बार आवाजें लगाने के बाद भी नरेंद्र नहीं उठा तो उसने साथ के दुकानदारों और लोगों को एकत्रित कर टीननुमा शैड की एक चादर को उखाड़कर अंदर देखा तो नरेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
टाहलीवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, दूसरी घटना में हरोली विस के तहत गांव सलोह में महिला ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना के दौरान मृतका का पति सामान लेने बाजार गया हुआ था। घर में काफी देर तक बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनी तो घर के साथ लगते पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो कमरे में अर्चना का शव लटका देख उसके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका का पति आर्मी में है, जो कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। महिला अपने पीछे पति और दो बच्चों को छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि महिला काफी दिनों से तनावग्रस्त चल रही थी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों घटनाओं के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन