{"_id":"57f3e1c34f1c1b940a26f98f","slug":"two-eat-poision-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
जिला में दो अलग-अलग घटनाओं में जहरीला पदार्थ खाने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। जबकि, एक 18 वर्षीय युवती अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार निवासी मुरादाबाद विजय नगर यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहला मामला क्षेत्र के गांव कोटला कलां में पेश आया है। जहां मुकेश ने मंगलवार दोपहर को अचानक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की घर में अपने परिजनों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी और गुस्से में आकर किशोर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
उधर, दूसरा मामला गांव अजनोली में पेश आया, जहां आंचल देवी ने सोमवार देर रात को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीड़िता का उपचार जारी है। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है। अभी तक युवती के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन