{"_id":"56dc6c564f1c1b444b8b45da","slug":"two-died-in-accident-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
अंब (ऊना)।
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
उना में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अंब-नैहरियां मार्ग पर रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अंब डीएसपी जितेंदर चौधरी ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अंब-नैहरियां मार्ग पर जोरदार धमाका हुआ। घरों में आराम कर रहे लोग जब बाहर निकले तो देखा सड़क पर पीबी नंबर की बाइक के पास दो युवक लहूलुहान पड़े हुए थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के तुरंत बाद युवकों को अचेत अवस्था में अंब अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी जितेंदर चौधरी ने बताया िक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवकों के पास से कोई दस्तावेज न मिलने के कारण अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है।