{"_id":"57584f9d4f1c1be8389c51c2","slug":"two-buses-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बसों में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बसों में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो , पंजावर (ऊना)
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भदसाली में दो निजी बसों में हुई टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। हालांकि हादसे में बसों में सवार यात्री बाल-बाल बचे। लेकिन, दोनों बसों को भारी नुकसान हुआ है। चालकों के बीच जमकर बहसबाजी होती रही। इससे काफी देर तक ऊना-होशियारपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक निजी बस ऊना की ओर आ रही थी। इसी दौरान होशियारपुर की ओर से आ रही निजी बस से जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों चालकों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल काफी गरमा गया। हालांकि हादसे में दोनों बसों में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मुख्यमार्ग पर जाम लग गया। पंडोगा पुलिस ने जाम को खुलवाया।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।