फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two boys drowned in govind sagar lake

गोबिंदसागर झील में डूबे पंजाब के दो युवक

Sun, 18 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बंगाणा / थानाकलां (ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला, बंगाणा / थानाकलां (ऊना)। Updated Sun, 18 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बीहडू स्थित गोबिंदसागर झील में डूबने से दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई। इनकी पहचान सुखदेव और परमजीत निवासी बस्ती दसमंडा जालंधर के रूप में हुई है। बीबीएमबी के गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। एसडीएम बंगाणा दिलेराम, डीएसपी कुलविंद्र ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। युवकों के साथियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम जालंधर से छह युवक तीन बाइक पर पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आए थे। रविवार सुबह माथा टेकने के बाद बीहडू स्थित गोबिंदसागर झील के पास पहुंचे। कुछ देर बाद सभी झील में नहाने उतर गए। सुखदेव और परमजीत पानी की गहराई में युवक डूब गए। साथियों को डूबता देख अन्य युवकों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और नहर से बाहर निगल गए। इसके बाद युवक बाइकों पर सवार होकर मौके से भाग निकले, लेकिन मामले की ग्रामीणों को भनक लग गई।
विज्ञापन


चारों युवकों को कुछ ही दूरी पर पकड़ कर पुलिस को सूचित किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बीबीएमबी नंगल से छह गोताखोरों को सूचित किया। गोताखोरों ने करीब चार घंटे के सर्च अभियान के बाद दो शवों को बाहर निकाला। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed