{"_id":"5730cd004f1c1b233391991d","slug":"two-arrested-in-crime-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट मामले में दो संदिग्ध युवक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूट मामले में दो संदिग्ध युवक पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
Updated Mon, 09 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के धर्मपुर में अज्ञात युवक एक व्यापारी पर हमला कर स्विफ्ट कार व नकदी लूट मामले में हरोली पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि दोनों युवकों का लूट मामले से तार जुड़े हैं। जिसको लेकर पुलिस ने दो युवकों से काफी देर तक थाने में पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक हरोली दो दिनों से सिविल वर्दी में युवकों की तलाश कर रही थी। दोनों युवक उपमंडल बंगाणा के एक गांव के रहने वाले है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छह मई की रात यापारी देवेंद्र कुमार अपनी कार में ऊना से अपने घर सैंसोवाल जा रहा था कि धर्मपुर पहुंचने पर एक पंजाब नंबर की एक गाड़ी ने देवेंद्र की कार को ओवरटेक कर बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इसी दौरान कार सवार युवकों ने मिर्ची पाउडर फेंककर उस पर हथियारों एवं रॉडों से हमला कर घायल कर दिया था और शातिर उनकी कार व नकदी लेकर फरार हो गए थे। उधर एसएचओ हरोली बिन्नी मिन्हास ने कहा कि पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन