{"_id":"572b58834f1c1bbc655ccf00","slug":"try-to-break-atm-not-sucess","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडूही में एटीएम तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बडूही में एटीएम तोड़ने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 05 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बडूृही में पीएनबी के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। शातिरों ने मशीन को काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, वारदात के दौरान चेस्ट के अंदर रखा कैश पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने एटीएम मरम्मत करने वाली कंपनी के कर्मचारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले वर्ष 2014 और 2015 में हुई एटीएम लूट की करीब चार घटनाओं में लाखों रुपयों का कैश उड़ाया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं, अब दोबारा एटीएम तोड़ने के प्रयास ने बैंकिंग क्षेत्र और पुलिस प्रशासन को नई चुनौती दे दी है। जानकारी के अनुसार एटीएम की मरम्मत का काम देखने वाली एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर महेंद्र पाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वीरवार सुबह उन्हें कंपनी के एजीएस ने फोन पर सूचना दी कि बडूही में पीएनबी के एटीएम पर कोई घटना घटी है। जब वह मौके पर पहुंचा तो पाया कि एटीएम मशीन का हुड खुला था, लेकिन चेस्ट में रखा कैश सुरक्षित था। पुलिस ने घटना के संबंध में शिकायत मिलते ही फौरन घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन