फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   truck helper death.

ट्रक में सहायक चालक की संदिग्ध मौत

Thu, 04 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)। Updated Thu, 04 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
truck helper death.

अंबाला में माल लोड कर वापसी में ट्रक के सहायक चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार ट्रक आपरेटर यूनियन अंब का एक ट्रक माल लेकर रोहतक गया था।

विज्ञापन


जहां से उक्त ट्रक पंजाब के खन्ना के लिए माल लेकर गया और वहां से हरियाणा के अंबाला के लिए। ट्रक चालक के मुताबिक हरियाणा में शंभू बैरियर के पास उसके साथ गए सहायक चालक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर ट्रक चालक सोनू ने  ट्रक के मालिक को इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन


ट्रक मालिक ने उसे ट्रक अंब ले आने को कहा। ट्रक चालक सोनू के अनुसार उसने बीमार सहायक चालक को दवा भी दिलवाई थी और ट्रक में पीछे आराम करने को कहा था।

लेकिन जब वह उपमंडल अंब के तहत चुरड़ू के निकट पहुंचा तो उसने पाया कि सह चालक 27 वर्षीय राहुल निवासी संघरोटा योल जिला कांगड़ा की मौत हो चुकी थी।

उधर, अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed