{"_id":"58d942ca4f1c1b442363e016","slug":"truck-accident-five-injuried","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बोलेरो में जबरदस्त टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बोलेरो में जबरदस्त टक्कर, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Mon, 27 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के त्यूड़ी में ट्रक-बोलेरो में जबरदस्त टक्कर से पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दो की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर त्यूड़ी में ऊना से अंब की तरफ जा रहे ट्रक ने विपरीत दिशा में जाकर अंब की तरफ से ऊना आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश कुमार, रघुवीर, राजेंद्र एवं वीरेंद्र निवासी भलौण एवं राकेश कुमार निवासी बटूही बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हादसे में घायलों का उपचार दिया।
विज्ञापन
राकेश कुमार एवं वीरेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हादसे के संदर्भ में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन