{"_id":"57dec5374f1c1b190aa824c8","slug":"tractor-rolls-down-lady-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबी महिला, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबी महिला, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, हरोली/पंजावर (ऊना)
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव खड्ड में ट्रैक्टर पलटने से एक महिला दब गई, जिसकी मौत हो गई। हादसे में मृतका का पति गंभीर रूप से घायल है। मृतका की पहचान रक्षा देवी पत्नी सतपाल निवासी खड्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात खड्ड निवासी सतनाम अपनी पत्नी रक्षा देवी के साथ खेत में खड़े ट्रैक्टर पर बोरियां लाद रहा रहा था। अचानक जमीन धसने से ट्रैक्टर पलट गया और दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
विज्ञापन
लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि, सतनाम का उपचार जारी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन